Thursday, September 17, 2009


चलो
चलो हम आजसुनहरे सपनों केरुपहले गांव मेंघर बसाएँझिलमिल तारों की बस्ती मेंपरियों की जादू छड़ी सेअपने इस कच्चे बंधन कोछूकर सोने का बनाएँतुम्हारी आशा की राहों परबाँधे थे जो ख़्वाबों से पुलचलो आज उस पुल से गुज़रेंऔर क्षितिज के पार हो आएँहवा ने भी चुराई थीकुछ हमारी बातों की खनकरिमझिम पड़ती बूँदों के संगचलो उन स्मृतियों में घूम आएँबाँधी थीं सीमाएँ हमनेअनकही कुछ बातों में जोचलो एक गिरह खोल करआज बंधनमुक्त हो जाएंचलो हम आजसुनहरे सपनों केरुपहले गाँव मेंघर..बसायें .....

1 comment: